Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsKings Eleven Wins JV Sagar Memorial Children Cricket Tournament in Ranchi
जेवी सागर मेमोरियल क्रिकेट में किंग्स इलेवन विजेता

जेवी सागर मेमोरियल क्रिकेट में किंग्स इलेवन विजेता

संक्षेप:

रांची में जेवी सागर मेमोरियल चिल्ड्रेन क्रिकेट टूर्नामेंट में किंग्स इलेवन ने जीत हासिल की। रॉयल्स इलेवन ने पहले खेलते हुए 87 रन बनाए, जबकि किंग्स इलेवन ने 10.4 ओवर में 90 रन बनाकर मैच जीता। प्रभाकर को 'मैन ऑफ द मैच' घोषित किया गया। जूनियर वर्ग में चॉकलेट चैलेंजर्स ने चैंपियनशिप जीती।

Jan 14, 2026 06:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची। जेवी सागर मेमोरियल चिल्ड्रेन क्रिकेट टूर्नामेंट में किंग्स इलेवन टीम विजेता बनी। बीआईटी मेसरा के पॉलिटेक्निक मैदान पर बुधवार को टॉस जीतकर पहले खेलते हुए रॉयल्स इलेवन ने 12 ओवर में 87 रन बनाए। कन्हैया ने 27 और हम्माद ने 14 रन बनाए। किंग्स इलेवन ने 10.4 ओवर में 2 विकेट पर 90 रन बनाकर मैच जीत लिया। विपुल ने नाबाद 26 रन, जबकि प्रभाकर और सृजन ने 13-13 रन बनाए। प्रभाकर को 'मैन ऑफ द मैच' घोषित किया गया। वहीं, जूनियर वर्ग में चॉकलेट चैलेंजर्स चैंपियन बना। बिस्किट ब्लास्टर्स ने 12 ओवर में 115 रन बनाए, जिसके जवाब में चॉकलेट चैलेंजर्स ने 9.2 ओवर में 3 विकेट पर 118 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रिंस राज ने 56 और ऋषित ने 30 रन बनाए। प्रिंस राज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। डॉ. जॉयजीत घोष, डॉ. सुजीत मिश्रा और डीके उपाध्याय ने विजेताओं को ट्रॉफी सौंपी।