
सांसद ने कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट किया समाधान
खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा प्रतिदिन अपने आवासीय कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं। ग्रामीण, किसान, मजदूर, महिलाएं, छात्र और व्यापारी अपनी परेशानियां रखते हैं। सांसद त्वरित कार्रवाई करते हैं, जिससे कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही हो जाता है। यह जनता दरबार आगे भी जारी रहेगा।
खूंटी, संवाददाता। जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए खूंटी के सांसद कालीचरण मुंडा प्रतिदिन अपने आवासीय कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। जनता दरबार में ग्रामीण, किसान, मजदूर, महिलाएं, छात्र, व्यापारी और बुजुर्ग बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी परेशानियां रखते हैं। मौके पर सांसद मुंडा सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं। जनता दरबार में समस्याएं सुनने के बाद सांसद मुंडा तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश देते हैं। उनकी त्वरित कार्रवाई ने उन्हें जनता के बीच अत्यधिक लोकप्रिय बना दिया है। कई मामलों में परेशानियों का समाधान मौके पर ही हो जाता है, जबकि कुछ मामलों में अल्प समय में आवश्यक कदम उठाए जाते हैं।
इससे लोगों के चेहरे पर संतोष और राहत स्पष्ट दिखाई देती है। सांसद कार्यालय के अनुसार, जनता की सुविधा के लिए यह जनता दरबार आगे भी प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह है कि कोई भी नागरिक बिना किसी परेशानी के सीधे सांसद से मिलकर अपनी बात रख सके। सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका सबसे बड़ा धर्म और कर्तव्य है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे हर समस्या के समाधान के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे और जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




