खूंटी ने सीकेपी सेरसा को 3–1 से हराया

Nov 16, 2025 07:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

16 से 18 नवंबर तक सरायकेला खरसावां जिले में आयोजित झारखंड सीनियर पुरुष फुटबॉल चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में खूंटी जिला फुटबॉल टीम ने सीकेपी सेरसा को 3-1 से हराया। खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और टीम की सफलता पर संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

खूंटी ने सीकेपी सेरसा को 3–1 से हराया

खूंटी, संवाददाता। 16 से 18 नवंबर तक सरायकेला खरसावां जिले में आयोजित हो रहे झारखंड सीनियर पुरुष फुटबॉल चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल राउंड में ग्रुप ए के तहत रविवार को खूंटी जिला फुटबॉल टीम ने सीकेपी सेरसा को 3–1 से हराया। पूरे मैच के दौरान खूंटी के खिलाड़ियों ने मजबूत तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। तीन गोलों की बढ़त ने टीम का मनोबल और ऊंचा कर दिया था। खेल के आखरी समय तक सीकेपी सेरसा की टीम सिर्फ एक ही गोल कर सकी। टीम की सफलता पर खूंटी जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पीटर कौनगाड़ी, कार्यकारी अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, सचिव चंद्रदेव सिंह, सह सचिव मनोहर नाग, कोषाध्यक्ष सुनील नायक, तुलसी तोपनो, नामजान सोय, मुरुम आनंद मसीह तिडू, मानसिंह मुंडा, सोमा पाहन, बलराम मुंडा सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों और कप्तान को बधाई दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।