खूंटी में 41 स्थानों पर हुआ होलिका दहन, कल मनाई जाएगी होली

Mar 02, 2026 08:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

खूंटी जिला होली के रंग में डूब गया है। शहर और गांवों में होली मिलन समारोह आयोजित किए गए। इस वर्ष चंद्रग्रहण के कारण होली बुधवार को मनाई जाएगी। प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं, जिसमें दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती शामिल है। अवैध शराब पर छापेमारी और सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है।

खूंटी में 41 स्थानों पर हुआ होलिका दहन, कल मनाई जाएगी होली

खूंटी, संवाददाता। खूंटी जिला पूरी तरह होली के रंग में डूब गया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक होली मिलन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं और होलिका दहन की धूम रही। सोमवार देर शाम महात्मा गांधी धर्मशाला, भगत सिंह चौक, पिपराटोली, बाजारटांड़, तोरपा रोड, कचहरी मैदान सहित जिले के कुल 41 स्थानों पर विधि-विधान से होलिका दहन संपन्न हुआ। मंगलवार को चंद्रग्रहण होने के कारण इस वर्ष जिले में बुधवार को रंगों का त्योहार मनाया जाएगा। होली के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। 3 मार्च से 5 मार्च रात 10 बजे तक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां तीन पालियों में मजिस्ट्रेट और कर्मियों की तैनाती की गई है।

जिलेभर में दंडाधिकारियों और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। खूंटी प्रखंड क्षेत्र में 20 दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। मुरहू में 8, अड़की में 8, कर्रा में 10, तोरपा में 12 तथा रनिया में 4 दंडाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। किसी भी आपात सूचना के लिए जिला प्रशासन ने दूरभाष संख्या 9471771101 और 9262998530 जारी की है। जिले के संवेदनशील इलाकों में गश्ती तेज: उपायुक्त आर. रॉनिटा एवं एसपी मनीष टोप्पो ने संयुक्त आदेश जारी कर होली के दौरान निरोधात्मक कार्रवाई, गुप्त सूचनाओं के संकलन और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है। प्रतिदिन खैरियत रिपोर्ट देने को भी कहा गया है। प्रभारी एसडीओ अरविंद कुमार ओझा ने बताया कि सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष गश्ती की व्यवस्था की गई है। अवैध शराब पर छापेमारी, मेडिकल और फायर ब्रिगेड अलर्ट: उत्पाद विभाग को अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री पर छापेमारी का निर्देश दिया गया है। परिवहन विभाग को शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाने का आदेश दिया गया है। सिविल सर्जन को अस्पतालों में चिकित्सकों और एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर कड़ी नजर, दो क्यूआरटी टीम गठित: प्रशासन ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखने की चेतावनी दी है। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। दो क्यूआरटी टीमों का गठन किया गया है। फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमों को भी अलर्ट मोड में रखा गया है। प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि होली का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। इमरजेंसी के समय प्रयोग होने वाले फोन नंबर: सिविल सर्जन 9334247604 एसडीपीओ 9162341045 प्रभारी एसडीओ 7739148466 सदर अस्पताल 9608439362 अग्निशमन विभाग 6202076482 एम्बुलेंस 108 पुलिस कंट्रोल रूम 9262998530 बिजली कंट्रोल रूम 9431135618 होली को लेकर जिला कंट्रोल रूप भी बनाया गया। किसी भी प्रकार की जानकारी देने के लिए जिला प्रशासन ने दूरभाष संख्या 9471771101 और 9262998530 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।