ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीखूंटी : पांच-पांच गांवों में पदयात्रा निकालेगा भाजपा अजजा मोर्चा

खूंटी : पांच-पांच गांवों में पदयात्रा निकालेगा भाजपा अजजा मोर्चा

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, खूंटी जिला समिति की एक बैठक पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष संजय मुंडा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में...

खूंटी : पांच-पांच गांवों में पदयात्रा निकालेगा भाजपा अजजा मोर्चा
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 14 Mar 2022 03:50 AM
ऐप पर पढ़ें

खूंटी, संवाददाता।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, खूंटी जिला समिति की एक बैठक पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष संजय मुंडा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए शिवशंकर उरांव ने कहा कि संपूर्ण झारखंड में जनजातीय समुदाय को एकजुट कर उनको विकास के शिखर पर ले जाना हमारा मुख्य लक्ष्य है। संगठनात्मक मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने जिलाध्यक्ष को निर्देशित किया कि हर हाल में 30 मार्च तक जिले के सभी मंडलों में भाजपा अजजा मोर्चा की बैठक कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बैठक के उपरांत मोर्चा के प्रदेश और जिला स्तर के पदधारी प्रत्येक पंचायत के पांच-पांच आदिवासी बहुल गांवों में पद्यात्रा करते हुए जाएंगे, जहां उन्हें मोर्चा के वीजन और मिशन से अवगत कराया जाएगा।

बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय मुंडा, संजय गुड़िया, सुरेंद्र मुंडा, रूकमिला सारु, राधा मुंडा, रीता मुंडा, लीलू पाहन, सनिका धान, सिन्नी देवी, रड़सी मुंडा समेत जिला समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े