ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांची6.40 लाख लेीटर दूध से बनेगी खरना की खीर

6.40 लाख लेीटर दूध से बनेगी खरना की खीर

छठ के खरना के लिए दूध की मांग बढ़ गयी है। लगभग 6.40 लाख लीटर दूध से खरना की खीर बनेगी। दूध की मांग बढ़ने पर बाहर से दूध मंगाया गया है। बिहार से अतिरिक्त दूध की आपूर्ति की जा रही है। निजी खटालों और...

6.40 लाख लेीटर दूध से बनेगी खरना की खीर
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 25 Oct 2017 12:19 AM
ऐप पर पढ़ें

छठ के खरना के लिए दूध की मांग बढ़ गयी है। लगभग 6.40 लाख लीटर दूध से खरना की खीर बनेगी। दूध की मांग बढ़ने पर बाहर से दूध मंगाया गया है। बिहार से अतिरिक्त दूध की आपूर्ति की जा रही है। निजी खटालों और पशुपालकों के यहां ताजा दूध की बुकिंग पहले ही हो चुकी है। खरना की खीर के लिए गाय के दूध की मांग सबसे ज्यादा है। इसी कारण ताजा दूध की दर बढ़ गई है। निजी पशुपालकों के यहां दूध 50 से 60 रुपए प्रति लीटर बुकिंग हो रही है।

दैनिक ग्राहकों को दूध की कम आपूर्ति

खरना के दिन पशुपालक अपने दैनिक ग्राहकों को दूध की सामान्य आपूर्ति नहीं करेंगे। केवल जरूरी काम जैसे चाय-कॉफी बनाने और बच्चों के लिए दूध देंगे। खटालों के सामान्य ग्राहकों को दिया जानेवाला दूध खरना व्रतियों को दिया जाएगा।

डेयरी कंपनियों ने की तैयारी

शहर की बड़ी डेयरी- रांची डेयरी सुधा और मेधा ने दूध आपूर्ति के लिए तैयारी कर ली है। आम दिनों में रांची डेयरी 1.10 लाख लीटर दूध की दैनिक आपूर्ति करती है। छठ के लिए केवल रांची डेयरी से इसके वितरकों ने 2.40 लाख लीटर दूध की मांग की है। पिछले साल से आपूर्ति में सात से 10 फीसदी तक वृद्धि हुई है। रांची डेयरी के कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि खरना में दूध आपूर्ति के लिए आर्डर मिल चुके हैं। इस दिन सुबह और शाम के लिए काउंटरों पर अतिरिक्त दूध आपूर्ति के लिए तैयारी कर ली गई है।

बाहर से मंगाया दूध

दूध की जबरदस्त मांग को देखते हुए बिहार से दूध मंगाया गया है। बरौनी और अन्य डेयरी से टैंकर और रेल मार्ग से दूध मंगाया गया है। मांग के मुकाबले दूध की आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गयी है। मंगलवार से शहर के विभिन्न काउंटरों पर भी तैयारी का जायजा लिया जा रहा है।

देशी घी की मांग बढ़ी

देशी घी और दही की मांग भी बढ़ गयी है। छठ के अर्घ्य में चढ़ने वाले पारंपरिक पकवान बनाने के लिए घी की मांग बढ़ी है। रांची डेयरी के अनुसार घी की आपूर्ति भी दूध के साथ की गयी है। रांची डेयरी के अधिकारी ने बताया कि उसके पास जितनी मात्रा में घी का आर्डर है उसे देने में वह सक्षम हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें