Ranchi News: खूंटी में केडीपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: खूंटी जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में केडीपीएल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने किया। उद्घाटन मैच में टीम 0001 ने रॉयल बुल्स को 22 रन से हराया। खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ खेलने की अपील की गई। कुमार मिहिर माही को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

Ranchi News: खूंटी में केडीपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

Ranchi News: खूंटी, प्रतिनिधि। खूंटी जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आईपीएल की तर्ज पर आयोजित केडीपीएल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को कचहरी मैदान में शानदार आगाज हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान उपायुक्त और केडीसीए के सचिव अवधेश कश्यप ने ट्रॉफी का अनावरण किया। उपायुक्त ने बल्लेबाजी में हाथ आजमाते हुए शानदार शॉट लगाए। उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। हॉकी और क्रिकेट समेत सभी खेलों में यहां के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलने की अपील की।

मैच विवरण

टीम 0001 ने रॉयल बुल्स को 22 रन से हराया

प्रतिभा की पहचान

केडीसीए के सचिव अवधेश कश्यप ने कहा कि खिलाड़ियों में छिपी प्रतिभा को सामने लाने के उद्देश्य से टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलेगा। मौके पर केडीसीए के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण मोहन, जगन्नाथ मुंडा, सतीश शर्मा, प्रवीण गोप, मनोज जैन, देवा हस्सा, दीपक तिग्गा, विकास मिश्रा, अरुण मिश्रा आदि मौजूद थे। उद्घाटन मैच टीम 0001 और रॉयल बुल्स के बीच खेला गया। रॉयल बुल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

मैच परिणाम

टीम 0001 ने 20 ओवर में छह विकेट पर 170 रन बनाए। कुमार मिहिर माही ने 68, अनुराग कुमार ने 49 और हर्ष रजवार ने 28 रन बनाए। रॉयल बुल्स की ओर से दीपक कुमार और अशोक कुमार ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में रॉयल बुल्स की टीम 18.3 ओवर में 148 रन पर ऑलआउट हो गई। हर्ष रजवार ने 28 और कुमार काव्यांश ने 26 रन बनाए। टीम 0001 की ओर से तन्मय जीवन ने तीन, जबकि मुन्ना सेठ और रामाशीष प्रसाद ने दो-दों विकेट लिए। टीम 0001 ने 22 रन से मैच जीत लिया। कुमार मिहिर माही को 68 रन बनाने और एक विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर की भूमिका आकाश धान और प्रिंस रोनित होरो संजय ने निभाई, जबकि स्कोरिंग उमाकांत मुंडा ने की.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦केडीपीएल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट कब शुरू हुआ?−
केडीपीएल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार को हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: खूंटी में केडीपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू