
उदघाटन मैच में केसीए किड्स ने केसीए को 164 रनों से हराया
खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच केसीए और केसीए किड्स के बीच खेला गया। केसीए किड्स ने 30 ओवर में 219 रन बनाकर 164 रनों से जीत हासिल की। सनी मिश्रा...
खूंटी, संवाददाता। खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच रविवार को केसीए और केसीए किड्स के बीच खेला गया। इसमें केसीए किड्स 164 रनों से विजई हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए केसीए किड्स की टीम ने 30 ओवर में 219 रन बनाए, जिसमें सर्वाधिक 76 रन सनी मिश्रा ने बनाया। विराट कर 59, आदित्य कुमार गंझू 23, सिद्धार्थ 15 रनों का योगदान दिए। गेंदबाजी में केसीए की ओर आयुष कुमार, विराट कुमार, इशांत ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए की टीम 55 रन पर ऑल आउट हो गई। कोई भी बल्लेबाज दहाई आंकड़ा पर नहीं कर पाया।

गेंदबाजी में केसीए किड्स की ओर से रोहित मुंडा, विनायक मिश्रा, ने दो-दो विकेट लिए। अंश होरो, आयुष कुमार माझी, श्रेयांश चौरसिया, सिद्धार्थ कुमार ने एक-एक विकेट लिए। इस मैच का प्लेयर ऑफ द मैच सनी मिश्रा को चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रियंक भगत के द्वारा पुरस्कार दिया गया। उद्घाटन मैच के अवसर पर खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अवधेश कश्यप, कार्यकारिणी अध्यक्ष कृष्ण मोहन कुमार, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, सह सचिव देवा हस्सा, चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रियंक भगत, चैतन्य गंझू, बैडमिंटन कोच सुमित पॉल लकड़ा, पवन कर, सोनू महतो, बिरसा भेंगरा, अभिषेक सहदेव, राजेश कुमार गंझू आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




