ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीकेबीके ने किसानों के बीच बांटे धान के बीज

केबीके ने किसानों के बीच बांटे धान के बीज

कृषि विज्ञान केंद्र, खूंटी के द्वारा ओएफटी और एफएलटी के तहत धान के बीज का वितरण किया गया। इस वितरण कार्यक्रम में दियाकेल पंचायत की मुखिया शिशिर...

केबीके ने किसानों के बीच बांटे धान के बीज
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 23 Jun 2021 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

खूंटी। संवाददाता

कृषि विज्ञान केंद्र, खूंटी के द्वारा ओएफटी और एफएलटी के तहत धान के बीज का वितरण किया गया। इस वितरण कार्यक्रम में दियांकेल पंचायत की मुखिया शिशिर तोपनो की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में केंदूटोली, सरनाटोली, रनिया के गरईगांव के किसान भी शामिल हुए। सभी किसानों के बीच बीज का वितरण किया गया। किसानों के बीच लगभग 40 हेक्टेयर जिसमे मड़ुआ,धान, मूंगफली आदि बीजों का वितरण किया गया, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ ज्योतिर्मय घोष के दिशा निर्देशन में मौसम वैज्ञानिक डॉ राजन चौधरी के द्वारा बीजों को उपचारित कर पंक्तिबद्ध तरीके से लगाने की बात कही गई। पहले से धान की खेती कर रही सूरजमणि भेंगरा, मिलिसेंट तोपनो, नेलन टोपनो के साथ साथ सभी महिला कृषकों ने धान की खेती में आ रही समस्या को केंद्र के वैज्ञानिकों के समक्ष रखा और उनके निदान के उपाय के बारे में जाना। डॉ चौधरी ने कहा कि हम बीज तो लगा लेते हैं, लेकिन उसे कैसे लगाना है और किस तरह के खेत में कौन से प्रकार के बीज उपयुक्त होगी, इसकी चयन हम नहीं कर पाते। जो फसल उत्पादन में कमी का एक बहुत बड़ा कारण है। धान वितरण के बाद खरपतवार से लेकर कीट नियंत्रण तक की विधियों को किसानों को बताया गया। केंद्र के तकनीकी सहायक धर्मेंद्र सिंह के द्वारा बीजों को उपचारित कर लगाने की विधि को बताया गया। मौके पर मौसम प्रेक्षक आशुतोष प्रभात, महिला विकास केंद्र के कार्यक्रम समनवायक सिस्टर अग्नेश, मार्शल हेंब्रम उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें