जिला स्तरीय क्विज में कस्तूरबा विद्यालय सोनाहातू की छात्राएं प्रथम
Mar 08, 2026 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची के डायट में आयोजित जिला स्तरीय ग्रुप क्विज प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सोनाहातू की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा छह की ज्योति कुमारी और कक्षा सात की शोभा कुमारी तथा पूजा कुमारी ने सभी सवालों के सही जवाब देकर खिताब जीता। शिक्षकों ने छात्राओं को बधाई दी।

सोनाहातू, प्रतिनिधि। रांची के डायट में आयोजित जिला स्तरीय ग्रुप क्विज प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सोनाहातू की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रखंड का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न मध्य विद्यालयों और निजी स्कूलों की छात्राओं ने भाग लिया था। कक्षा छह की ज्योति कुमारी तथा कक्षा सात की शोभा कुमारी और पूजा कुमारी के समूह ने सभी सवालों के सही जवाब देकर खिताब जीता। वार्डेन सरोजिनी टोप्पो सहित शिक्षकों ने छात्राओं को बधाई दी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


