ट्रैक मरम्मत के कारण कर्रा रेलवे फाटक 10 घंटे रहेगा बंद

Feb 12, 2026 07:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

कर्रा-खूंटी रोड पर कर्रा रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक मरम्मत कार्य के कारण 13 फरवरी की रात 8 बजे से 14 फरवरी की सुबह 6 बजे तक रेलवे फाटक बंद रहेगा। इस दौरान वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है।

ट्रैक मरम्मत के कारण कर्रा रेलवे फाटक 10 घंटे रहेगा बंद

कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा-खूंटी रोड स्थित कर्रा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे फाटक रेल ट्रैक मरम्मत कार्य के कारण 13 फरवरी की संध्या 8 बजे से शनिवार, 14 फरवरी की सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान उक्त मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। रेलवे विभाग के अनुसार स्टेशन फाटक के पास रेल पथ की आवश्यक मरम्मत और रखरखाव का कार्य किया जाएगा। एसएसई (पीडब्ल्यूआई) दिवाकर एवं कर्रा के मेठ संजय तिवारी ने बताया कि कार्य की सुरक्षा और सुचारू निष्पादन को ध्यान में रखते हुए निर्धारित समय के लिए फाटक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य समय सीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि आमजन को कम से कम असुविधा हो। वैकल्पिक मार्ग से करें आवागमन: रेलवे प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी है। तोरपा से रांची की ओर जाने वाले यात्री चेरवादाग होते हुए उडिकेल मोड़ के रास्ते आवागमन कर सकेंगे। अन्य दिशा से आने-जाने वाले वाहन चालकों को भी वैकल्पिक मार्ग अपनाने को कहा गया है। यात्रा योजना पहले से बनाएं: रेलवे प्रशासन ने वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समयावधि में अपनी यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाएं और अनावश्यक रूप से रेलवे फाटक के पास भीड़ न लगाएं। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद शनिवार सुबह 6 बजे से फाटक को पुनः सामान्य आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।