शहीदों की याद में कारगिल मेले में नागपुरी गीतों पर झूमे लोग

Feb 09, 2026 08:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

बंसिया गांव में कारगिल मेला रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। यह मेला शहीदों की याद में आयोजित किया गया था। विधायक अमित कुमार महतो ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मेले में फसलों की प्रदर्शनी और पारंपरिक मुर्गा लड़ाई का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध लोक कलाकार नीतीश कश्यप की टीम ने भी प्रस्तुति दी।

शहीदों की याद में कारगिल मेले में नागपुरी गीतों पर झूमे लोग

राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के बंसिया गांव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रसिद्ध कारगिल मेला संपन्न हुआ। यह मेला कारगिल युद्ध में अदम्य साहस और पराक्रम दिखाने वाले शहीदों और योद्धाओं की स्मृति में आयोजित किया जाता है। मेले के दौरान कारगिल शहीद नागेश्वर महतो और सिल्ली के प्रथम पूर्व सैनिक रामदास महतो के साथ अन्य शहीदों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। विधायक अमित कुमार महतो ने भी शहीदों को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मेले में स्थानीय किसानों द्वारा फसलों की प्रदर्शनी लगाई गई और पारंपरिक मुर्गा लड़ाई आयोजित की गई। मेला कमेटी द्वारा चयनित प्रतिभागियों को अतिथियों ने नकद राशि देकर पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध नागपुरी लोक कलाकार नीतीश कश्यप की टीम रही, जिनकी शानदार प्रस्तुतियों और गीतों पर लोग झूमते रहे। मेले के सफल आयोजन में कमेटी के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।