Karam Festival Celebrations Vibrant Processions and Traditional Worship in Ranchi नदी-तालाब में करम देव का विसर्जन, परम्परा निभाई, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsKaram Festival Celebrations Vibrant Processions and Traditional Worship in Ranchi

नदी-तालाब में करम देव का विसर्जन, परम्परा निभाई

रांची में करम पर्व के दूसरे दिन विभिन्न अखड़ो द्वारा विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। लोग पारंपरिक वेशभूषा में मांदर की थाप पर नाचते-गाते शामिल हुए। करम देव का विसर्जन कर सबकी खुशहाली की कामना की गई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 4 Sep 2025 10:27 PM
share Share
Follow Us on
नदी-तालाब में करम देव का विसर्जन, परम्परा निभाई

रांची, वरीय संवाददाता। करम पर्व के दूसरे दिन गुरुवार को शहर के विभिन्न अखड़ा की और से विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। मांदर की थाप पर नाचते-गाते, पारंपरिक वेशभूषा में समाज के लोग इसमें शामिल हुए। आसपास के नदी, तालाब में करम देव का विसर्जन कर सबकी खुशहाली की कामना की गई। प्रकृति पर्व का उल्लास साझा किया जगन्नाथपुर तालाब व धुर्वा डैम में विसर्जन शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवक-युवतियां, महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। पारंपरिक गीत-संगीत पर प्रकृति पर्व का उल्लास साझा किया गया। इससे पूर्व में महिलाओं ने करम राजा का तेल-सिंदूर लगाकर सम्मान दिया। नव जागृति सरना समिति, न्यू कॉलोनी जगन्नाथपुर, धुर्वा की ओर से विसर्जन जुलूस का नेतृत्व किया गया।

मौके पर अभय उरांव, राजू उरांव, बबलू उरांव, सुनिल मिंज, आदिवासी सरना विकास समिति धुर्वा के अध्यक्ष मेघा उरांव, लुथरू उरांव, रामा उरांव, लक्ष्मण उरांव सहित अन्य शामिल थे। करम राजा का भ्रमण करवाया गया चडरी सरना समिति की ओर से करम पूजा पर विशेष आयोजन हुए। चडरी गांव के सभी घरों में करम राजा का भ्रमण करवाया गया, लोगों ने आशीर्वाद लिया। चडरी के पाहन राहुल मुंडा, बिल्लू मुंडा, छोटू मुंडा, विकास मुंडा, आकाश मुंडा और पनभोरा दीपक मुंडा ने रीति-रिवाज के साथ पूजा की। मौके पर बबलू मुंडा, कुमोद कुमार वर्मा, सबलू मुंडा, प्रेम लिंडा, विक्की मुंडा, संजय नायक, अमर दीप मुंडा सहित अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।