Ranchi News: करम पर्व आदिवासी संस्कृति और प्रकृति प्रेम का प्रतीक : राजेश कच्छप
Ranchi News: प्रखंड मुख्यालय परिसर में षनिवार को करम पूर्व संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप उपस्थित थे। कार्यक्रम

Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को करम पूर्व संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि करम पर्व हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा, प्रकृति प्रेम और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने हाल के दिनों में प्रकृति से हो रही छेड़छाड़ पर चिंता जताते हुए इसकी रोकथाम की जरूरत बताई। साथ ही लोगों से प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इसकी रक्षा करने और गौरवशाली संस्कृति व परंपराओं को सहेजने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत पाहनों ने पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना कर की। कार्यक्रम में प्रमुख आशा कच्छप, सीओ कमल किशोर सिंह, बीडीओ पिंकी प्रियंका हेम्ब्रोम, रमेश पांडेय, एतवा मुंडा, कल्याण लिंडा, रीता होरो, माधो कच्छप और प्रदीप तिर्की ने संबोधित कर सभी को करम पर्व की बधाई दी।
मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और प्रखंड व अंचल के कर्मचारी मौजूद थे।

