
जेएन कॉलेज में करम पूर्व संध्या महोत्सव, बताया गया पर्व का महत्व
संक्षेप: रांची के जेएन कॉलेज, धुर्वा में करम पूर्व संध्या महोत्सव का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ शम्शुन नेहार ने पर्व के महत्व को बताया, जिसमें भाई-बहन के प्रेम, अच्छी फसल और परिवार की खुशहाली का जिक्र किया।...
रांची, विशेष संवाददाता। जेएन कॉलेज, धुर्वा में करम पूर्व संध्या महोत्सव का आयोजन शनिवार को किया गया। इसकी शुरुआत करते हुए प्राचार्या डॉ शम्शुन नेहार ने कहा कि करम पर्व झारखंड के अलावा ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, असम, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में भी वृहद रूप से मनाया जाता है। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम, अच्छी फसल और परिवार की खुशहाली का है। पर्व कर्म और धर्म के महत्व को भी बताता है और लोगों को जीवन में दोनों के बीच संतुलन बनाए रखने की सीख देता है। यह पर्व में हमें जीवन सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करता है। छात्रा हिराम्बी होरो ने करम कहानी सुनाई।

डॉ हिमावती बिन्हा ने करम के विविध पक्षों को बताया। इतिहास विभाग के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेश-भूषा में नृत्य प्रस्तुत किया। सभी विद्यार्थियों व प्राध्यापकों ने समूह नृत्य भी किया। कार्यक्रम में आर्शीवचन में डॉ हर्षमति सिंकू, डॉ इन्द्रजीत सिंह, डॉ दिलीप साहू, प्रो जगदीश लोहरा, डॉ प्रमोद, डॉ कुमार पुष्कर, डॉ राजेश सहित शिक्षकगण, कर्मचारीगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




