बाइकर गर्ल कंचन उगुरसांडी को इंडिया प्राइड अवॉर्ड

Feb 09, 2026 09:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

खरसावां की कंचन उगुरसांडी को नई दिल्ली में 'इंडिया प्राइड अवार्ड 2026' से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार 23 दुर्गम हिमालयी दर्रों को पार करने और दुनिया की सबसे ऊंची सड़क उमलिंग्ला दर्रे पर बाइक चलाने के लिए मिला। वे इस ऊंचाई पर बाइक चलाने वाली पहली महिला हैं।

बाइकर गर्ल कंचन उगुरसांडी को इंडिया प्राइड अवॉर्ड

रांची। खरसावां की कंचन उगुरसांडी को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में ‘इंडिया प्राइड अवार्ड 2026’ से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान एडवेंचर मोटर साइक्लिंग में अभूतपूर्व उपलब्धियों के लिए रूसी दूतावास की प्रथम सचिव क्रिस्टीना अमीना और एनएचआरसीसीबी के अध्यक्ष रणधीर कुमार ने प्रदान किया। कंचन ने विश्व की सबसे ऊंची सड़क उमलिंग्ला दर्रा (19,024 फीट) सहित 23 दुर्गम हिमालयी दर्रों को पार कर इतिहास रचा है। वे इतनी ऊंचाई पर बाइक चलाने वाली विश्व की पहली महिला बाइकर हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।