Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJUT Students Achieve Placement in Wind World India 361 Selected for Engineering Roles
जेयूटी के 361 छात्रों का चयन विंड वर्ल्ड इंडिया में

जेयूटी के 361 छात्रों का चयन विंड वर्ल्ड इंडिया में

संक्षेप:

रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 361 छात्रों का चयन विंड वर्ल्ड इंडिया में हुआ है। यह प्लेसमेंट सत्र 2025-26 के अंतर्गत है। छात्रों को डिप्लोमा इंजीनियरिंग के पदों पर नियुक्त किया गया है और उन्हें 18,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

Jan 19, 2026 09:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी) के 361 छात्रों का चयन प्रतिष्ठित कंपनी विंड वर्ल्ड इंडिया में हुआ है। यह प्लेसमेंट सत्र 2025-26 के अंतर्गत संपन्न हुआ। छात्रों को डिप्लोमा इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल) के पदों पर नियुक्ति दी गई है। छात्रों की पोस्टिंग मुंबई और दमन जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में की जाएगी। 18,000 रुपये प्रतिमाह (सीटीसी) वेतन के साथ साइट पर भोजन, साइट तक परिवहन सुविधा, साप्ताहिक अवकाश एवं पीएच (पब्लिक हॉलीडे) जैसी सुविधाएं कंपनी नीति के अनुसार प्रदान की जाएंगी। कंपनी की ओर से 5-6 जनवरी 2026 को साक्षात्कार आयोजित किया गया था। कुलपति प्रोफेसर डीके सिंह ने शुभकामनाएं दीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें