बच्चों के लापता होने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई हो : जस्टिस सुजीत

Jan 17, 2026 08:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने लापता बच्चों और बाल तस्करी के मामलों पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पीएलवी को सजग रहना चाहिए ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। रोजगार के अवसरों की कमी से युवाओं की समस्याएं बढ़ रही हैं, जिससे बाल तस्करी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।

बच्चों के लापता होने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई हो : जस्टिस सुजीत

रांची, संवाददाता। झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सह झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा कि राज्य में लापता बच्चों और बाल तस्करी के बढ़ते मामलों पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि संबंधित तंत्र और पैरा लीगल वॉलेंटियर्स (पीएलवी) अधिक सतर्क रहें, तो कई बच्चों को समय रहते सुरक्षित किया जा सकता है। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने ये बातें शनिवार को डोरंडा स्थित झालसा के न्याय सदन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में झालसा गतिविधि कैलेंडर-2026 और वार्षिक पत्रिका ‘न्याय डगर’ (विशेष अंक-2025) के विमोचन के अवसर पर कही। न्यायमूर्ति ने कहा कि पुलिस थाना, अस्पताल और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर तैनात पीएलवी को अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक सजग रहना चाहिए, ताकि किसी बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई हो सके।

उन्होंने यह भी कहा कि रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं होने के कारण झारखंड के युवाओं को राज्य से बाहर जाना पड़ता है, जिससे कई सामाजिक समस्याएं जन्म लेती हैं। उन्होंने बताया कि न्यायिक आदेशों के बाद कई तस्करी पीड़ित बच्चों को मुक्त कराया गया है, लेकिन पुनर्वास के बाद आजीविका की समस्या उनके सामने बड़ी चुनौती बनकर खड़ी होती है। ऐसे बच्चों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने की आवश्यकता है, ताकि उन्हें दोबारा राज्य से बाहर न जाना पड़े।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।