ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीखाली पैंट्रीकार लेकर आयी जम्मूतवी, यात्री भूख से परेशान

खाली पैंट्रीकार लेकर आयी जम्मूतवी, यात्री भूख से परेशान

भारतीय रेल में खान-पान की व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। बुधवार को संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस खाली पैंट्रीकार के साथ रांची आयी। इसमें न कोई पैंट्रीकार कर्मी था और न ही इसमें यात्रियों को...

खाली पैंट्रीकार लेकर आयी जम्मूतवी, यात्री भूख से परेशान
रांची। संवाददाता,रांचीWed, 04 Oct 2017 11:28 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय रेल में खान-पान की व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। बुधवार को संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस खाली पैंट्रीकार के साथ रांची आयी। इसमें न कोई पैंट्रीकार कर्मी था और न ही इसमें यात्रियों को परोसनेवाले व्यंजन। नतीजन सफर के दौरान यात्री भूख से परेशान रहे। संबलपुर से जम्मूतवी तक की लंबी दूरी की इस ट्रेन में एक बार फिर आइआरसीटीसी की अव्यवस्था सामने आयी है। ट्रेन शाम चार बजे रांची आयी। पैंट्रीकार में भोजन परोसने वाले शैलेन्द्र सिंह ही मौजूद थे। जब उससे पूछा गया कि वेंडर नहीं है तो उन्होंने कहा कि संबलपुर स्टेशन में सभी कर्मी ट्रेन में नहीं चढ़ पाए। उसने कहा कि ट्रेन संबलपुर के प्लेटफार्म एक के क्रांसिंग पर लगे रहने से ऐसा हुआ। दो और तीन नंबर के लाइन में भी ट्रेनें खड़ी थी। इसलिए पैंट्रीकार ट्रेन को नहीं देख सके और वह सामान समेत छूट गए। बाद में रांची डिवीजन ने सूचना मिलने पर जम्मूतवी से आनेवाली ट्रेन से उतार कर चार पैंट्रीकार कर्मियों को रवाना किया। पहले खुल गई ट्रेन यह ट्रेन सुबह 9.10 बजे संबलपुर से जम्मूतवी के लिए रवाना हुई। इस ट्रेन का सुबह 7.45 बजे प्रस्थान समय है। पैंट्रीकार कर्मी शैलेन्द्र के अनुसार ट्रेन को 9.35 बजे प्रस्थान करने का समय दिया गया था। लेकिन यह 25 मिनट पहले ही खुल गई। इसके कारण पैंट्रीकार के वेंडर छूट गए। ट्रेन में पैंट्रीकार कर्मी के न चढ़ पाने की सूचना रांची में आइआरसीटीसी के अधिकारी को मिल चुकी थी। लेकिन वह भी ट्रेन में जरूरी संख्या में पैट्रीकार उपलब्ध नहीं करा पाए। रांची से केवल चार पैंट्रीकार ही ट्रेन में चढ़ पाए। 15 सौ यात्रियों को लेकर जा रहा ट्रेन जम्मूतवी एक्सप्रेस में करीब 1500 यात्री सफर कर रहे हैं। रेलवे अधिकारी के अनुसार ट्रेन में बरकाकाना में पैंट्रीकार को चढ़ाने की व्यवस्था करने की कोशिश की गई। लेकिन यह भी सफल नहीं हो सका। देर रात तक डॉलटनगंज में भी पैंट्रीकार को चढ़ाने की कवायद की जा रही है। गंदा है बदहाल पैंट्रीकार ट्रेन का पैंट्रीकार काफी बदहाल है। पैंट्रीकार के अंदर हर जगह कालिख की परतें जमी हैं। इसके गैस सिलिंडर रखने का स्थान भी दोषपूर्ण है। एक पैंट्रीकार कर्मी ने बताया कि कभी भी इसमें गैस लिक हो सकता है जिससे आग लगने की बड़ी घटना हो सकती है। जबकि पैंट्रीकार मैनेजर संतोष सिंह ने कहा कि इस बदहाल पैंट्रीकार की शिकायत रेलवे से कई बार की गई है। लेकिन शिकायतों पर रेलवे ने ध्यान नहीं नहीं दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें