रांची। खेल संवाददाता
पूर्वी क्षेत्र एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड की टीम की ओर से जेएसएसपीएस के प्रशिक्षुओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य के लिए 15 पदक जीते। इनमें छह स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। यह प्रतियोगिता गुवाहाटी में 28 और 29 दिसंबर को आयोजित हुई थी। झारखंड के खिलाड़ी गुरुवार की रात गुवाहाटी से रांची लौटे। जेएसएसपीएस प्रबंधन ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुएकहा कि लॉकडाउन में हमारे खिलाड़ियों का अभ्यास सही ढंग से नहीं हो सका। यदि अभ्यास जारी रहता तो झारखंड के खाते में और पदक आते। इस प्रतियोगिता में झारकंड की टीम उविजेता बनी।
ये रहे पदक विजेता : अंडर 14 : 600 मीटर अनिशा कुमारी(स्वर्ण), जैकलिन खेस (रजत), केशव कुमार (रजत), लांग जंप - प्रीतेश उरांव (स्वर्ण), दीपक मुंडा (रजत), बॉल थ्रो - बाबूलाल कुमार पासवान (स्वर्ण), उपेंद्र उरांव (रजत), पुतुल बास्के (स्वर्ण), अनिशा कुमारी (रजत), 60 मीटर - दीपक टोपनो (स्वर्ण), दीपक मुंडा (रजत), पुतुल बास्के (कांस्य), शॉटपुट - पूनम कुमारी (कांस्य), अंडर 16 : रेस वॉक (2000 मीटर) - आरती कुमारी (स्वर्ण), 800 मीटर - राहुल उरांव (रजत), 100 मीटर - मंजूषा तिग्गा (रजत), लांग जंप - मंजूषा तिग्गा (स्वर्ण), अंडर 18 : 800 मीटर - आशा किरण बारला (स्वर्ण), लांग जंप - अभिनय मिंज (स्वर्ण)