ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीजेपीएससी: पीटी रिजल्ट रद्द नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन

जेपीएससी: पीटी रिजल्ट रद्द नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन

जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट रद्द करने की मांग पर झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के सदस्य अड़े हुए हैं। रिजल्ट रद्द करने को लेकर 26...

जेपीएससी: पीटी रिजल्ट रद्द नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 26 Nov 2021 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। संवाददाता

जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट रद्द करने की मांग पर झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के सदस्य अड़े हुए हैं। रिजल्ट रद्द करने को लेकर 26 दिनों से अभ्यार्थी आंदोलनरत हैं। स्टूडेंट यूनियन के देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जब तक आयोग पीटी रिजल्ट रद्द नहीं करता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। एक समयसीमा के बाद और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

यूनियन की ओर से कहा गया कि आयोग द्वारा रिजल्ट रद्द करने की मांग पर लगातार टाल मटोल वाला जवाब दिया जा रहा है। आयोग लिखित में वही जवाब दे रहा है, जो पहले से मौखिक रूप से दे रहा था। इस जवाब से हमलोग संतुष्ट नहीं हैं। ये बातें मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहीं।

कहा कि हमारी मांग क्रमवार पास की जांच एवं अन्य को लेकर है। इसकी जांच अन्य संस्था से करायी जाए। कट ऑफ से अधिक अंक लाकर भी कई अभ्यर्थी फेल हैं। अब इस घोटाले पर मुख्यमंत्री को सामने आकर संज्ञान लेना होगा। अभ्यार्थी मनोज यादव ने कहा कि आयोग ने औपबंधिक रिजल्ट निकाला है। अर्थात् इस रिजल्ट को आयोग कभी भी रद्द कर सकता है। क्रमवार पास की गड़बड़ी के बारे में कहा कि जिसने घोटाला किया, वही जांच कैसे कर सकता है? जांच में सेवानिवृत्त जज के साथ छात्र संगठन के प्रतिनिधि को शामिल करना चाहिए। तभी जांच निष्पक्ष होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें