Ranchi News: गणेश महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Ranchi News: तोरपा के गांधीनगर में श्री गणेश पूजा समिति द्वारा चार दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पूजा पंडाल में सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा और आरती हुई। सामूहिक महाआरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पंडाल भक्ति के गीतों से गूंज उठा। आयोजन को सफल बनाने में समिति के कई सदस्यों ने योगदान दिया।

Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। गणपति आयो बप्पा, ऋद्धि-सिद्धि लायो, ओम गं गणपतये नमो नमः...। गणेश पूजा पंडाल में बज रहे भजनों से तोरपा का माहौल भक्तिमय हो गया है। तोरपा के गांधीनगर में श्री गणेश पूजा समिति की ओर से गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आकर्षक विद्युत साज-सज्जा के साथ बनाए गए पंडाल में दिनभर दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही। चार दिवसीय गणेश महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को पूजा पंडाल में कई धार्मिक अनुष्ठान हुए। सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन और आरती हुई। शाम को गजानन की महाआरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। सामूहिक महाआरती के दौरान पंडाल खचाखच भर गया और बाहर तक भक्तों की कतार लग गई।
पूरा पंडाल गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से गूंज उठा। भक्तों ने विघ्नहर्ता के दर्शन और महाआरती कर सुख-समृद्धि की कामना की। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष राजेश नायक, सुदर्शन नायक, कृष्णा नायक, गौरी नायक, जगदेव नायक, बलराम प्रसाद, राजकुमार नायक, गजाधर नायक, प्रदीप खोया, सकूल नायक आदि सक्रिय रहे।

