पत्रकार के साथ मारपीट और छिनतई मामले में दो गिरफ्तार

Jan 07, 2026 06:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची में पत्रकार मुकेश कुमार के साथ मारपीट और छिनतई की घटना हुई। आरोपी ऋषभ और मनीष कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुकेश कुमार अपनी ड्यूटी के बाद घर जा रहे थे जब बाइक सवार अपराधियों ने उन पर हमला किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ लिया।

पत्रकार के साथ मारपीट और छिनतई मामले में दो गिरफ्तार

रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के सदर थाने की पुलिस ने पत्रकार मुकेश कुमार के साथ मारपीट व छिनतई करने के आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। आरोपियों का नाम ऋषभ कुमार और मनीष कुमार है। दोनों आरोपी कोकर तिरिल तालाब के पास के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार की देर रात मुकेश कुमार ड्यूटी खत्म कर कोकर से अपने घर सुभाष चौक जा रहे थे। सुभाष चौक के पास एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उन्हें रोका। इसके बाद अपराधियों ने न सिर्फ मुकेश की जमकर पिटाई की, बल्कि उनसे मोबाइल और पैसा लूटने का भी प्रयास किया।

हालांकि, हो-हल्ला के बाद अपराधी मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थानेदार कुलदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास अपराधियों की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले। इसके बाद मुकेश के बयान पर पुलिस ने सदर थाने में मामला दर्ज किया गया। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। वायरल वीडियो के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।