Ranchi News: पारंपरिक ग्रामसभा गठित करने का निर्णय

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: बेड़ो में 8, 12 और 21 पड़हा की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में पारंपरिक ग्रामसभा गठित करने का निर्णय लिया गया ताकि पड़हा व्यवस्था को ठीक से चलाया जा सके। सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जाएगी। ग्राम प्रधानों को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Ranchi News: पारंपरिक ग्रामसभा गठित करने का निर्णय

Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। 8 पड़हा, 12 पड़हा और 21 पड़हा की संयुक्त बैठक रविवार को पड़हा जतरा मैदान बारीडीह में 12 पड़हा राजा विशाल उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पड़हा व्यवस्था को व्यवस्थित ढंग से चलाने को लेकर सभी गांवों के पड़हा सदस्यों ने अपने विचार रखे।

बैठक के निर्णय

पड़हा व्यवस्था की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए गांव-गांव जाकर पारंपरिक ग्रामसभा गठित करने का निर्णय लिया गया। सभी पड़हा गांवों में जाकर व्यवस्था को मजबूत करने और पड़हा की गतिविधियों को गति देने के लिए कमेटी का गठन किया गया। कमेटी के सदस्यों को लिपिक, संगठन सशक्तीकरण, संपर्क, प्रचार-प्रसार और सरकारी समन्वय विभाग की जिम्मेदारी दी गई। सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी प्राप्त कर पड़हा समाज के लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी तय की गई।

ग्राम प्रधानों की सूचना

बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्राम प्रधानों को पड़हा बैठक में शामिल होने के लिए पत्र के माध्यम से सूचना दी जाएगी। इसके बाद ऐतिहासिक पड़हा जतरा मैदान बारीडीह में एक तिथि तय कर ग्राम प्रधानों की बैठक बुलाई जाएगी, ताकि पड़हा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। मौके पर 21 पड़हा राजा महादेव कुजूर, 8 पड़हा राजा चरवा उरांव, 12 पड़हा राजा विशाल उरांव, मीडिया प्रभारी चरवा उरांव, दीवान बिरूवा खेस, धनंजय कुमार राय, जुगेश उरांव, सुका उरांव, जगरनाथ उरांव, एतवा उरांव, पीटर तिर्की, सुका भगत, मंगु पुजार, मंगरू मुंडा, हालू उरांव, लगना उरांव, सनिका मुंडा और खुशी उरांव समेत दर्जनों पड़हा प्रेमी मौजूद थे।

सामान्य प्रश्न

✦बैठक में किसकी अध्यक्षता में संयुक्त बैठक हुई?−
बैठक 12 पड़हा राजा विशाल उरांव की अध्यक्षता में हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: पारंपरिक ग्रामसभा गठित करने का निर्णय