खूंटी में आठ किग्रा सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त

Feb 17, 2026 09:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

खूंटी में नगर पंचायत प्रशासक सृष्टि दीप्रिया मिंज के निर्देश पर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया। टीम ने दुकानों की जांच कर 8 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि भविष्य में प्लास्टिक का उपयोग करने पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खूंटी में आठ किग्रा सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त

खूंटी, संवाददाता। नगर पंचायत प्रशासक सृष्टि दीप्रिया मिंज के निर्देश पर मंगलवार को नगर पंचायत, एनजीटी एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध शहर में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई। जांच के क्रम में टीम ने कुल 8 किलोग्राम प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री जब्त की। अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग या भंडारण करते पाए जाने पर नियमानुसार जुर्माना व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नगर पंचायत प्रशासन ने आम नागरिकों एवं व्यापारियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद कर कपड़े या अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की।

अभियान में नगर प्रबंधक मोनिस सलाम, एनजीटी से मनीष कुमार तथा खूंटी थाना से खुर्शीद आलम सहित नगर पंचायत के राहुल कुमार, राजेश कुमार, अरुण प्रधान, जगदीश प्रधान, अजीत कुमार, जुबैदा खातून, अंजू देवी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।