झामुमो परिवार लगातार बढ़ रहा : विनोद पांडेय
झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि कोडरमा की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ झामुमो के केंद्रीय कार्यालय में औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने के लिए सार्थक चर्चा हुई और कई नए सदस्यों ने झामुमो की सदस्यता ली।

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने गुरुवार को कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय में कोडरमा की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सह झामुमो नेत्री शालिनी गुप्ता एवं उनके समर्थकों के साथ औपचारिक मुलाकात हुई। पिछले दिनों पार्टी की सदस्यता लेने के उपरांत उनके साथ इस मुलाकात में संगठन को मजबूत करने की दिशा में सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर कई लोगों ने झामुमो की सदस्यता ली। सभी का झामुमो परिवार में हार्दिक स्वागत और जोहार। कोडरमा जिला के कार्यकताओं द्वारा मिले सम्मान के लिए हार्दिक धन्यवाद और आभार। झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार लगातार बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड को विकसित बनाने के लिए झामुमो का हरेक कर्मठ कार्यकर्ता संकल्पित है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


