ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीलातेहार के जंगलों से जेजेएमपी का उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार

लातेहार के जंगलों से जेजेएमपी का उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार

लातेहार जिले के छिपादोहर थाने की पुलिस ने मंगलवार को जेजेएमपी के उग्रवादी गज्जु भुइयां को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक राइफल और गोली बरामद की गई है। इसके अलाव भी कई सामान बरामद हुए।  थाना...

लातेहार के जंगलों से जेजेएमपी का उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार
छिपादोहर (लातेहार), प्रतिनिधिTue, 22 Jan 2019 10:52 PM
ऐप पर पढ़ें

लातेहार जिले के छिपादोहर थाने की पुलिस ने मंगलवार को जेजेएमपी के उग्रवादी गज्जु भुइयां को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक राइफल और गोली बरामद की गई है। इसके अलाव भी कई सामान बरामद हुए। 

थाना प्रभारी फगंनी पासवान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जेजेएमपी के एरिया कमांडर पप्पु लोहरा अपने 20-25 दस्ता के साथ पलामू किला वन क्षेत्र के रबदी इलाके में घूम रहा है। यह दस्ता ठेकेदार और अन्य लोगों से लेवी वसूल रहा था। 

एसपी प्रशांत आनंद ने विशेष अभियान टीम गठित कर सर्च अभियान चलाया और सुबह गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी भाग खड़े हुए। एक उग्रवादी को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। अन्य फरार उग्रवादियों में पप्पू लोहरा, लवलेश गंझू, विनय सिंह, पिंटु तुरी, मुकेश राम, विनोद यादव, गणेश लोहरा, रधु जी, श्रीकांत उरांव, प्रेम भुइंया, मुन्ना उरांव, रामदेव लोहरा, विरेद्र सिंह, आशीष यादव समेत अन्य पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। छापामारी दल में फगंली पासवान, नित्यानंद प्रसाद, प्रभाकर मुंडा, सनोज चौधरी, संजय उरांव समेत अन्य  पुलिस जवान  शामिल थे।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें