रांची महिला हैंडबॉल टीम दुमका रवाना

Nov 07, 2025 07:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन के अंतर्गत 8-9 नवंबर को दुमका में होने वाली 11वीं सीनियर राज्य स्तरीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में रांची जिला की टीम रवाना हो गई है। टीम की कप्तान अराधना भगत हैं और उपकप्तान सावित्री कुमारी हैं। खिलाड़ियों को खेल किट देकर सम्मानित किया गया।

रांची महिला हैंडबॉल टीम दुमका रवाना

रांची, संवाददाता। झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में 8-9 नवंबर को दुमका के गांधी मैदान में आयोजित होने वाली 11वीं सीनियर राज्य स्तरीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रांची जिला महिला हैंडबॉल टीम शुक्रवार को रांची रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। टीम की कप्तान अराधना भगत और उपकप्तान सावित्री कुमारी हैं। टीम में अनिमा कुमारी, अंकिता भगत, सुष्मिता उरांव, नीली ग्रेस तिर्की, श्रृष्टि कुमारी, बिंदिया कुमारी, शिवानी कुमारी और अर्चना टोप्पो शामिल हैं। टीम को रवाना करने से पहले अखिल भारतीय आदिवासी परिषद के सचिव डॉ. लक्ष्मण उरांव ने खिलाड़ियों को खेल किट देकर सम्मानित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;