Ranchi News: मंईयां सम्मान राशि भेजी, दीवाली से पहले अक्तूबर की भी संभव
Ranchi News: झारखंड में दुर्गा पूजा से पहले मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सितंबर किस्त के तहत अधिकतर लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में 2,500 रुपये भेजे गए हैं। रांची, गिरिडीह, धनबाद समेत कई जिलों में भुगतान पूरा हो चुका है, जबकि बाकी जिलों में जल्द राशि पहुंचने की उम्मीद है। सरकार दिवाली से पहले अक्टूबर की किस्त जारी करने की तैयारी भी कर रही है।

Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। दुर्गा पूजा से पहले राज्य की लाखों महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सितंबर माह की किस्त मिल गई है। सरकार के निर्देश पर अधिकतर जिलों में प्रत्येक लाभुक के खाते में ढाई हजार रुपये भेजे जा चुके हैं। शेष जिलों में अगले एक-दो दिनों में भुगतान पूरा होने की उम्मीद है। वहीं, दीवाली से पहले अक्तूबर की राशि भी लाभुकों के खाते में आने की उम्मीद है। जिलों से मिले आंकड़ों के अनुसार रांची में 3.93 लाख व गुमला में 1.52 लाख महिलाओं को राशि मिल चुकी है। गिरिडीह में 4.56 लाख, जामताड़ा में 1.52 लाख व लातेहार में 1.29 लाख लाभुकों के खाते में पैसे गए हैं।
चतरा में नौ अक्तूबर को भुगतान किया गया। धनबाद में 3.46 लाख के करीब लाभुकों को 86.59 करोड़ रुपये दिए गए। पाकुड़, कोडरमा, पलामू और रामगढ़ में भी राशि भेजी जा चुकी है।सामाजिक सुरक्षा विभाग के अनुसार, जिन जिलों में अब तक भुगतान नहीं हुआ है, वहां जल्द ही राशि खातों में पहुंच जाएगी। विभाग दीवाली से पहले अक्तूबर की किस्त जारी करने की तैयारी में है। इसके लिए दुर्गा पूजा के बाद सामाजिक सुरक्षा निदेशालय जिलों को दिशा-निर्देश भेजेगा।


