Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Women Entrepreneurs Shine at Trade Fair with Handmade Products
व्यापार मेले में चमका झारखंड, 30 लाख के पलाश ब्रांड उत्पादों की बिक्री

व्यापार मेले में चमका झारखंड, 30 लाख के पलाश ब्रांड उत्पादों की बिक्री

संक्षेप:

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नई दिल्ली में आयोजित व्यापार मेले में झारखंड की सखी मंडलों की महिलाओं ने प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज की। उन्होंने पलाश और आदिवा ब्रांड के हस्तनिर्मित खाद्य और गैर-खाद्य उत्पादों की बिक्री की। मेले में कुल 30.72 लाख रुपये का व्यापार हुआ, जिसमें आदिवा के आभूषणों की विशेष मांग देखी गई।

Nov 27, 2025 08:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नई दिल्ली के भारत मंडपम में 14 से 27 नवंबर तक आयोजित व्यापार मेले में जेएसएलपीएस से जुड़ी सखी मंडलों की महिलाओं ने प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज की। झारखंड सरकार और जेएसएलपीएस का लक्ष्य है कि सखी मंडल की महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होकर सफल उद्यमी बनें। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी विकास और आजीविका सशक्तिकरण का मजबूत संकेत है। झारखंड की ग्रामीण महिलाओं ने पलाश और आदिवा ब्रांड के हस्तनिर्मित खाद्य व गैर-खाद्य उत्पादों की बिक्री और प्रदर्शन किया। पलाश ब्रांड के उत्पादों में रागी-तिल के लड्डू, रागी मिक्सचर, अचार, अरहर दाल, सरसों का तेल इत्यादि शामिल रहे, वहीं आदिवा ब्रांड के अंतर्गत पारंपरिक चांदी व ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, तसर सिल्क साड़ियां, प्राकृतिक ब्यूटी उत्पाद और डोकरा कला जैसी वस्तुओं ने खास आकर्षण बटोरा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेले के दौरान झारखंड की महिला उद्यमियों ने कुल 30.72 लाख रुपये का व्यापार किया, जो उनके उत्पादों की गुणवत्ता और बाज़ार में बढ़ती मांग को दर्शाता है। आदिवा ब्रांड के आभूषणों को पसंद किया दिल्ली के लोगों ने विशेष रूप से आदिवा ब्रांड के आभूषणों को पसंद किया। इससे 14.84 लाख रुपये से अधिक की ज्वेलरी बिक्री दर्ज हुई। खाद्य उत्पादों में सिमडेगा की ‘कोलेबिरा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी’ की महिलाओं द्वारा बनाए गए रागी और तिल के लड्डू स्वाद और गुणवत्ता के कारण काफी सराहे गए और इनकी बिक्री भी उल्लेखनीय रही। इसी तरह, जमशेदपुर की मीनू रक्षित के नेचुरल ब्यूटी प्रोडक्ट्स, गोड्डा जिला के तसर सिल्क और दुमका जिला के डोकरा कला को भी लोगों ने काफी पसंद किया।