मिशन शक्ति से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जोर

Mar 14, 2026 08:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

मिशन शक्ति डैशबोर्ड व शी-बॉक्स पोर्टल पर तकनीकी प्रशिक्षण, महिलाओं से संबंधित शिकायतों के त्वरित निपटारे की प्रक्रिया बतायी

मिशन शक्ति से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जोर

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड महिला विकास समिति, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से मिशन शक्ति डैशबोर्ड और शी-बॉक्स पोर्टल के उपयोग को लेकर तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य मिशन शक्ति से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और महिलाओं से संबंधित शिकायतों के त्वरित निपटारे की प्रक्रिया को मजबूत बनाना था।कार्यक्रम में परियोजना निदेशक, किरण कुमारी पासी और सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र रांची के सहायक निदेशक मुकेश कुमार मौर्या मौजूद रहे। प्रशिक्षण में केंद्र सरकार के प्रतिनिधि रिसोर्स पर्सन अभिनव वत्स ने प्रतिभागियों को मिशन शक्ति डैशबोर्ड और शी-बॉक्स पोर्टल पर एंट्री, मॉनिटरिंग और शिकायत प्रबंधन की तकनीकी जानकारी दी।

इस दौरान झारखंड महिला विकास समिति के राज्य, जिला और समेकित बाल विकास परियोजना स्तर के अधिकारियों ने भाग लिया।प्रशिक्षण में बताया गया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने की जिम्मेदारी संबंधित पदाधिकारियों की है। ऐसे में पोर्टल पर समय पर डेटा अपलोड और रिपोर्टिंग अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी साझा की गई। इनमें राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, लीगल हेल्पलाइन 15100, आपातकालीन हेल्पलाइन 112 और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन 14416 शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।