Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Vaishya Morcha Launches Flag Hoisting Campaign for Community Identity
झारखंड में वैश्य मोर्चा ने झंडा लगाओ अभियान की शुरुआत की

झारखंड में वैश्य मोर्चा ने झंडा लगाओ अभियान की शुरुआत की

संक्षेप:

झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा ने झंडा लगाओ अभियान की शुरुआत की। केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि पीला झंडा वैश्य समाज की पहचान है। सभी सदस्यों को अपने घरों में झंडा लगाने की अपील की गई। 30 जनवरी को भुरकुंडा में वैश्य सद्भावना महासम्मेलन आयोजित होगा।

Jan 02, 2026 01:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची। झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा ने गुरुवार से झंडा लगाओ अभियान की शुरुआत की। सुबह से ही वैश्य मोर्चा के केंद्रीय पदाधिकारियों, सदस्यों और जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने घरों के ऊपर झंडा लगाना शुरू किया। आज केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु भुरकुंडा, कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु कांके, केंद्रीय उपाध्यक्ष दिनेश्वर मंडल चिदरी, प्रधान महासचिव बीरेन्द्र कुमार गोला, उप-प्रधान महासचिव अशोक गुप्ता ओरमांझी, केंद्रीय सदस्य जेपी अग्रवाल भुरकुंडा, हरिदास साव पतरातू और अन्य जगहों के प्रतिनिधि आदि ने अपने-अपने घरों के ऊपर वैश्य मोर्चा का झंडा लगा कर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जाहिर किया। जबकि अन्य पदाधिकारियों के भी झंडा लगाये जाने की तैयारी चल रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस अवसर पर वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि पीला झंडा वैश्य समाज की शान और पहचान है। इसी झंडे के नीचे वैश्य मोर्चा के पदाधिकारियों और सदस्यों को संगठित होकर समाज के मुद्दों पर संघर्ष और अभियान जारी रखना है। अपने हक-अधिकार और स्वाभिमान की रक्षा करना है। इसलिए सभी को अपने अपने घरों में झंडा लगाने की जरूरत है। साहु ने कहा कि आम वैश्यजनों जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान और झंडा लगाओ अभियान साथ-साथ चलेगा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर 30 जनवरी को भुरकुंडा में होने वाले वैश्य सद्भावना महासम्मेलन में सभी नये पुराने सदस्यों को शामिल कराया जाएगा।