Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand University Teachers Association Updates Rules for Membership and Elections
जनवरी मध्य में होगा ‘जुटान’ का चुनाव, संशोधित नियमावली जारी

जनवरी मध्य में होगा ‘जुटान’ का चुनाव, संशोधित नियमावली जारी

संक्षेप: झारखंड यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (जुटान) ने अपनी संशोधित नियमावली जारी की है। नए नियमों के तहत, हर वर्ष कार्यकारिणी का चुनाव होगा। सदस्यता और नवीकरण 16 नवंबर से शुरू होगा, जिसमें विभिन्न शिक्षकों को शामिल किया जाएगा। 15 जनवरी 2026 तक सदस्यता लेने वाले शिक्षक ही चुनाव में भाग ले सकेंगे।

Mon, 10 Nov 2025 12:22 AMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (जुटान) ने रविवार को अपनी संशोधित नियमावली सर्वसम्मति से जारी कर दी। नई नियमावली के अनुसार अब जुटान की कार्यकारिणी का चुनाव हर वर्ष नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। नियमावली जारी करते हुए जुटान की नियमावली समिति की प्रमुख रोज उरांव, संयोजक कंजीव लोचन व जगदीश लोहरा ने बताया कि 16 नवंबर, से सदस्यता और सदस्यता नवीकरण अभियान की शुरुआत होगी। उन्होंने बताया कि विभिन्न चरणों में अंगीभूत कॉलेजों के नियमित शिक्षक, वर्ष 1996 में बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग से और झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) से नियुक्त सभी नियमित शिक्षक जुटान की सदस्यता ग्रहण कर सकेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सिर्फ ऐसे ही सदस्य शिक्षक संगठन की कार्यकारिणी के पदाधिकारी बन सकेंगे। नई नियमावली में यह भी प्रावधान किया गया है कि अनुबंध पर कार्यरत शिक्षक, प्रोफेशनल कोर्स के प्राध्यापक, अल्पसंख्यक कॉलेजों के शिक्षक व सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी जुटान की सदस्यता दी जाएगी। संगठन की कार्यकारिणी में इन वर्गों के शिक्षकों के भी एक-एक प्रतिनिधि शामिल होंगे। घोषणा की गई कि 15 जनवरी 2026 तक सदस्यता लेनेवाले शिक्षक ही जुटान के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव सहित अन्य पदों के चुनाव में भाग ले सकेंगे। जुटान ने स्पष्ट किया कि संगठन सिर्फ आंदोलनात्मक नहीं, बल्कि रचनात्मक और शैक्षणिक मोर्चे पर भी सक्रिय रहेगा।