Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand to be seen in Lohardaga

फिल्म लोहरदगा में दिखेगा पूरा झारखंड

बॉलीवुड फिल्म- लोहरदगा का प्रीमियर शो इंटरनेशल झारखंड फिल्म फेस्टिवल में 25 मई को किया जाएगा। यह फिल्म झारखंड सरकार की सरेंडर पॉलिसी पर बनी है। फिल्म के निर्देशक लाल विजय शाहदेव ने बुधवार को प्रेस...

हिन्दुस्तान टीम रांचीWed, 23 May 2018 07:40 PM
share Share
Follow Us on
फिल्म लोहरदगा में दिखेगा पूरा झारखंड

बॉलीवुड फिल्म- लोहरदगा का प्रीमियर शो इंटरनेशल झारखंड फिल्म फेस्टिवल में 25 मई को किया जाएगा। यह फिल्म झारखंड सरकार की सरेंडर पॉलिसी पर बनी है। फिल्म के निर्देशक लाल विजय शाहदेव ने बुधवार को प्रेस क्लब में यह जानकारी दी। प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि पूरी तरह से झारखंड में बनी इस फिल्म का शुरुआती नाम मनु का सरेंडर था, पर बाद में इसे बदल दिया गया। उन्होंने कहा कि यह पहली बॉलीवुड फिल्म होगी, जिसमें पहली बार नागपुरी गीत होगा। साथ ही, इसमें काम करने वाले 100 से भी ज्यादा कलाकार झारखंड के हैं। फिल्म में संजय मिश्रा, विजय राज, अखिलेंद्र मिश्रा, रवि झांकल, दधि पांडेय, नीतू पांडेय, चारुल मल्लिक, हंसराज जगताप, सुमित भोकसे, ऋषि ठाकुर, राकिब अरसद, अशोक गोप, मधु राय, पंकज सिन्हा, विनोद सोनी, वर्षा लकड़ा, शिशिर पंडित, ओम प्रकाश, काकाजी, चंदा कुमारी, प्रिया अम्बष्ट, सर्वदमन ने अभिनय किया है। बताया कि रोज क्वार्ट्ज एंटरटेनमेंट और आकृति एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी यह फिल्म दो घंटे की है और इसमें तीन गाने हैं। फिल्म में झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता को भी बखूबी दर्शाया गया है। फिल्म में म्यूजिक नंदलाल नायक, सिद्धू माधव का है और गीत मधु मंसूरी ने लिखा है।

फिल्म की कहानी

20 साल का लड़का मनु सेना में जाना चाहता है और किसी दलाल के चक्कर में फंसकर नक्सलियों के ग्रुप में शामिल हो जाता है। शर्त यह होती है कि झूठा नक्सली बनकर समर्पण करने के बाद सरकार की पॉलिसी के मुताबिक नौकरी पक्की हो जाए। फिल्म में फेक सरेंडर, कई संस्था और बड़े अधिकारियों की मिलीभगत से मासूमों की जिदंगी से खिलवाड़ दिखाया गया है। निर्देशक लाल विजय शाहदेव ने बताया कि यह फिल्म का लक्ष्य ऐसे ही भटके और फंसे हुए मासूमों की जिदंगी बचाना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें