लंबित वेतन भुगतान को लेकर मुख्य सचिव को ज्ञापन

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात की। संघ ने नवनियुक्त सहायक आचार्यों के आठ महीने से रुके वेतन का तत्काल भुगतान और शिक्षकों के लिए वृत्ति उन्नयन योजना लागू करने की मांग की। इसके अलावा, आरटीई लागू होने से पहले के शिक्षकों की पात्रता परीक्षा पर पुनर्विचार की भी अपील की गई।

लंबित वेतन भुगतान को लेकर मुख्य सचिव को ज्ञापन

रांची। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। संघ ने नवनियुक्त सहायक आचार्यों के आठ महीने से लंबित वेतन के तत्काल भुगतान और शिक्षकों के लिए सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन योजना (एमएसीपी) लागू करने की मांग की। साथ ही, आरटीई लागू होने से पूर्व के शिक्षकों हेतु पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करने का आग्रह किया गया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, महासचिव राम मूर्ति ठाकुर, दीपक चंद्र दत्ता, असादुल्लाह, संतोष कुमार, सलीम सहाय तिग्गा, राजेश कुमार सिन्हा शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।