
वक्फ बोर्ड ने अंजुमन चुनाव पर लगाई रोक, संयोजक नियुक्ति के निर्देश
झारखंड सुन्नी वक्फ बोर्ड ने रांची के अंजुमन इस्लामिया के चुनावों पर रोक लगा दी है। बोर्ड ने अध्यक्ष हाजी मोख्तर अहमद के पत्र के आधार पर चुनाव संयोजक की नियुक्ति के लिए आपसी सहमति की आवश्यकता जताई है।...
रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के अंजुमन इस्लामिया के चुनाव पर झारखंड सुन्नी वक्फ बोर्ड ने रोक लगा दी है। उसने अंजुमन अध्यक्ष हाजी मोख्तर अहमद की ओर से 28 अगस्त को भेजे पत्र पर ऐसा किया है। बोर्ड के सीईओ द्वारा जारी आदेश में आपसी सहमति से चुनाव संयोजक नियुक्त करने को कहा गया है। सीईओ के पत्र में बोर्ड की तीन सितंबर को हुई बैठक में पारित प्रस्ताव का हवाला दिया गया है। वहीं, बोर्ड सदस्यों ने कहा है कि इस बैठक में अंजुमन चुनाव पर कोई चर्चा नहीं हुई थी। ऐसे में इस तरह का निर्देश जारी करना नियमों का उलंघन है।
वोटर लिस्ट का काम हो गया था शुरू अंजुमन ने अप्रैल में मुख्य चुनाव संयोजक का चयन कर लिया था। उसने इसकी घोषणा भी कर दी गई थी। कमर सिद्दीकी को चुनाव संयोजक बनाया गया था। अंजुमन से पत्र मिलने के बाद मुख्य चुनाव संयोजक ने अगस्त महीने से चुनाव संबंधित कामकाज भी शुरू कर दिया था। छह सितंबर से वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी। मुख्य चुनाव संयोजक का चयन और चुनावी प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी अंजुमन के महासचिव तारीक हुसैन से वक्फ बोर्ड को भी लिखित रूप से दी थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




