रक्षा शक्ति विवि के विद्यार्थियों ने जाना अरुणाचल का वैभव
झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अष्टलक्ष्मी दर्शन युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत अरुणाचल प्रदेश का शैक्षणिक व सांस्कृतिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य सांस्कृतिक समझ और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना था। विद्यार्थियों ने उत्तर-पूर्व भारत की परंपराओं और झारखंड की संस्कृति को साझा किया।

रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अष्टलक्ष्मी दर्शन युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत अरुणाचल प्रदेश का शैक्षणिक व सांस्कृतिक भ्रमण किया। दल में रुचिका कुमारी, रुचि टोप्पो, संदीप राणा और दिप्तांशु कुमार शामिल थे, जिनका मार्गदर्शन डॉ. ओइनाम घनश्याम खुमांचा ने किया। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य युवाओं के बीच सांस्कृतिक समझ, राष्ट्रीय एकता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देना था। विद्यार्थियों ने उत्तर-पूर्व भारत की समृद्ध परंपराओं, जनजीवन और विरासत को करीब से समझा और स्थानीय समुदायों के साथ झारखंड की गौरवशाली संस्कृति साझा की। इस अनुभव ने विद्यार्थियों को देश की विविधता और सामाजिक-सांस्कृतिक गहराई से परिचित कराया।
रजिस्ट्रार डॉ. हेमेंद्र कुमार भगत ने पूरी टीम को बधाई दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


