शौर्य को 414वीं और स्नेहल को मिली 635वीं रैंक

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

रांची में, केके खंडेलवाल के मार्गदर्शन में छात्रों शौर्य शेखर और स्नेहल राज सिंह ने आईआईटी जेईई एडवांस्ड में क्रमशः 414वीं और 635वीं रैंक हासिल की है। दोनों ने फिजिक्स और मैथ्स की तैयारी खंडेलवाल के साथ की। खंडेलवाल स्वयं एक आईआईटीयन हैं और उनके मार्गदर्शन में 20 से अधिक छात्रों ने सफलता पाई है।

शौर्य को 414वीं और स्नेहल को मिली 635वीं रैंक

रांची, वरीय संवाददाता। आईआईटी जेईई एडवांस्ड के परिणाम में झारखंड सरकार के पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव केके खंडेलवाल के छात्रों को बड़ी सफलता मिली है। उनके मार्गदर्शन में तैयारी करने वाले छात्र शौर्य शेखर ने ऑल इंडिया 414वीं रैंक हासिल की है, जबकि स्नेहल राज सिंह ने ऑल इंडिया 635वीं रैंक प्राप्त की है। दोनों छात्रों ने फिजिक्स और मैथमेटिक्स की तैयारी केके खंडेलवाल की देखरेख में की, वहीं केमिस्ट्री में उन्हें आरके गुप्ता का मार्गदर्शन मिला। दोनों छात्र सोमवार को अभिभावकों के साथ खंडेलवाल क्लासेज पहुंचे और बेहतर मार्गदर्शन के लिए केके खंडेलवाल के प्रति आभार व्यक्त किया।बता दें कि आईएएस पद से सेवानिवृत्त केके खंडेलवाल खुद भी एक आईआईटीयन हैं।

इससे पूर्व उन्होंने अपने बेटों और भांजे को भी बेहतरीन रैंक के साथ आईआईटी में सफलता दिलाई थी। उनके मार्गदर्शन में अब तक 20 से अधिक छात्र अच्छे रैंक के साथ जेईई एडवांस्ड क्रैक कर चुके हैं। प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद उनका यह पहला बैच था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।