ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीखनिज संपदा के बाद अब खेल के लिए जाना जाएगा झारखंड राज्य: सीएम

खनिज संपदा के बाद अब खेल के लिए जाना जाएगा झारखंड राज्य: सीएम

सिमडेगा। प्रतिनिधि खनिज संपदा, प्राकृतिक सौंदर्य के बाद अब खेल के लिए जाना जाएगा...

खनिज संपदा के बाद अब खेल के लिए जाना जाएगा झारखंड राज्य: सीएम
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 20 Oct 2021 03:10 PM
ऐप पर पढ़ें

सिमडेगा। प्रतिनिधि

खनिज संपदा, प्राकृतिक सौंदर्य के बाद अब खेल के लिए जाना जाएगा झारखंड राज्य। 11 वे राष्ट्रीय महिला जूनियर हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में सीएम हेमंत सोरेन ने देश के सभी हॉकी खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए कहा कि खेल के विकास के लिए झारखंड सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को हर तरह की सुविधा देने का कार्य सरकार कर रही है। खिलाड़ियों को विभिन्न सरकारी विभागों में सीधी नियुक्ति दी जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की प्रतिबद्धता ही है कि एक वर्ष के अंदर दो बार सिमडेगा जिले को राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। सीएम ने कहा कि झारखंड सरकार नौजवानों की क्षमता को तराशने का काम कर रही है एवं प्रतिभावान नौजवानों को सरकारी नौकरी एवं अन्य रोजगार देने का कार्य किया जा रहा है। पीएम ने कहा कि सिमडेगा में आयोजित प्रतियोगिता से पूरे राज्य के कोने कोने में खेल के प्रति एक वातावरण तैयार होगा और हम देश को एक से एक बेहतरीन खिलाड़ी दे पाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें