झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप संपन्न, रांची दोनों वर्गों में बना चैंपियन

Apr 30, 2025 10:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

झारखंड राज्य कबड्डी चैंपियनशिप का समापन खूंटी में हुआ। 39 टीमों ने भाग लिया। बालिका वर्ग में रांची ने धनबाद को 38-18 से और बालक वर्ग में रांची ने गढ़वा को 29-12 से हराकर चैंपियन बना। सर्वश्रेष्ठ...

झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप संपन्न, रांची दोनों वर्गों में बना चैंपियन

खूंटी, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य कबड्डी संघ के तत्वावधान में खूंटी जिला कबड्डी संघ के सहयोग से तीन दिवसीय झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप का बुधवार को बिरसा कॉलेज में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के 39 टीमों ने भाग लिया। फाइनल से पूर्व तीसरे स्थान के लिए खेले गए बालिका मैच में गिरिडीह ने गुमला सेंटर को 29-28 तथा बालक वर्ग में पश्चिम सिंहभूम ने बोकारो को 30-14 से पराजित कर कांस्य पदक कर कब्जा किया। वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में रांची ने धनबाद को 38-18 तथा बालक वर्ग में रांची ने गढ़वा को 29-12 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

प्रतियोगिता का बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ रेडर स्नेहा थापा, सर्वश्रेष्ठ कैचर सृष्टि सिंह एवं बालक वर्ग में सर्वश्रेष्ठ रेडर अंकित कुमार व सर्वश्रेष्ठ कैचर मो इरफान घोषित किया गया। इस दौरान समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, विशिष्ट अतिथि चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सह जिला भाजपा कोषाध्यक्ष पी भगत, बिरसा कॉलेज की प्रधानाध्यापिका जे किड़ो तथा झारखंड राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष तपन रावत महासचिव संजय कुमार झा, कोषाध्यक्ष हरीश कुमार ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण किया। मौके पर राजकुमार गुप्ता तिलक कुमार साहू, रमेश साहू, शिवा प्रसाद जधेल, मनोज कुमार शर्मा, रोहित कुमार, शिवसागर, ज्योति रंजन, अशफाक मुन्ना, लक्ष्मी कुमारी, अजय महतो, दीपक तिवारी, सुमित महतो, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार ने मैच का संचालन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।