बार कौंसिल की मतगणना से अब तक 30 उम्मीदवार बाहर
एके रशीदी सबसे आगे, ललित यादव दूसरे और प्रशांत सिंह तीसरे स्थान पर, 677 वोट लाने पर जीत होगी तय, किसी उम्मीदवार को इतने नहीं मिले, 25 महिला उम्मीदवारो

रांची। विशेष संवाददाता झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव की मतगणना जारी है। लेकिन जीत पक्की करने के लिए निर्धारित 677 वोट अब तक किसी उम्मीदवार को नहीं मिले हैं। मतगणना में पहली वरीयता के वोटों की गिनती समाप्त होने के बाद अब दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती जारी है। अब तक गणना में 30 उम्मीदवार गिनती से बाहर हो गए हैं। वहीं, 25 महिला उम्मीदवारों में से सात महिलाएं अभी गिनती में बनी हुईं हैं। अगर दो महिलाएं गिनती से बाहर हुईं तो पांच महिलाओं की जीत की घोषणा कर दी जाएगी, क्योंकि पांच सीट महिलाओं के लिए निर्धारित हैं।काउंसिल
के नियमों के अनुसार, किसी भी उम्मीदवार की जीत तभी सुनिश्चित मानी जाएगी, जब वह न्यूनतम निर्धारित कोटा प्राप्त कर ले। इस बार यह कोटा 677 वोट तय किया गया है। पहली वरीयता की गिनती में कोई भी उम्मीदवार इस आंकड़े तक नहीं पहुंच सका, इसलिए अब चुनाव परिणाम पूरी तरह से दूसरी वरीयता के वोटों पर निर्भर हो गया है।शनिवार तक हुई मतगणना में वकील अब्दुल रशीदी 650 वोटों के साथ सबसे आगे हैं। ललित यादव 532 वोट के साथ दूसरे और प्रशांत सिंह 524 वोट के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। मतगणना की प्रक्रिया जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कम वोट पाने वाले उम्मीदवारों को एलिमिनेशन राउंड के तहत बाहर किया जा रहा है। अब तक 30 उम्मीदवारों को मतगणना से बाहर कर दिया गया है। सबसे कम वोट पाने वाले उम्मीदवार को बाहर कर दिया जाता है और उनके मतपत्रों पर दर्ज दूसरी वरीयता के वोटों को अन्य सक्रिय उम्मीदवारों के खाते में जोड़ दिया जाता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


