
सोनाहातू में दो दिनी प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड का समापन
संक्षेप: सोनाहातू में दो दिनी प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में अंडर 14, 17 और 19 वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभिन्न खेलों जैसे दौड़, जंप, गोला फेंक आदि में पुरस्कार जीते।...
सोनाहातू, प्रतिनिधि। दो दिनी प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड कार्यक्रम मंगलवार को थाना मैदान में संपन्न हुआ। अंडर 14, 17 और 19 वर्ष बालक/बालिका प्रतियोगिता में शामिल हुए। 15 मध्य विद्यालय और छह हाई स्कूल के विद्यार्थी प्रतियोगिता में शामिल हुए। इसमें 100 मीटर दौड़, 200 मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, गोला फेंक, भाला फेंक, चक्का फेंक, फुटबॉल खेल, कबड्डी खेल, वॉलीबॉल खेल, खो-खो खेल आदि प्रतियोगिताएं की गई। बालिका वर्ग में सबसे ज्यादा पुरस्कार के जीबीवी सोनाहातू और बालक वर्ग में हाई स्कूल लान्दुपडीह के छात्रों को ज्यादा मेडल मिले। मुख्य अतिथि विधायक अमित कुमार महतो द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विशिष्ट अतिथि के मौके पर प्रमुख विक्टोरिया देवी, बीईओ शांति मुनि तिर्की, बीपीओ गोपाल ठाकुर और लेखपाल राकेश कुमार मौजूद रहे। खेल को सफल संचालन करने में शारीरिक शिक्षा शिक्षक बिंदेश्वर महतो, अनिल लोहरा, विपिन गाड़ी, अनिल कुमार, प्रतिमा कुमारी, उमाकांत स्वासी, सुधीर प्रमाणिक, कुमुद रंजन, सुमार कुमार, झरिया महतो, शंभूशरण सिंह मुंडा, मनदीप मिंज, श्यामसुंदर महतो और नरेश चंद्र महतो आदि शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




