खिलाड़ी और प्रशिक्षक सम्मान राशि के लिए आवेदन 10 तक

Mar 01, 2026 07:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

झारखंड खेल निदेशालय ने 1 अप्रैल 2024 से 31 जनवरी 2026 के बीच पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए नकद पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य खिलाड़ियों को 10 मार्च तक आवेदन जमा करना होगा। अधिक जानकारी खेल निदेशालय की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

खिलाड़ी और प्रशिक्षक सम्मान राशि के लिए आवेदन 10 तक

रांची, वरीय संवाददाता। राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। नकद पुरस्कार राशि (सम्मान राशि) के लिए खेल निदेशालय ने आवेदन आमंत्रित किया है। झारखंड राज्य के वे खिलाड़ी एवं उनके प्रशिक्षक, जिन्होंने 1 अप्रैल 2024 से 31 जनवरी 2026 की अवधि के बीच अंतरराष्ट्रीय/भारतीय ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त खेलों की विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त किए हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। खेल निदेशालय ने जो निर्देश जारी किया है, उसके अनुसार योग्य खिलाड़ी एवं प्रशिक्षकों को निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण रूप से आवेदन भरकर अनिवार्य रूप से 10 मार्च तक अपने-अपने जिले के संबंधित जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा।

संबंधित जिला खेल पदाधिकारी प्राप्त आवेदनों की जांच कर उन्हें सूचीबद्ध करते हुए अपनी अनुशंसा के साथ निदेशालय को उपलब्ध कराएंगे। निदेशालय ने कहा है कि खेल संकल्प के प्रावधानों के अनुरूप अर्हता रखनेवाले खिलाड़ी इसके लिए पात्र होंगे। खिलाड़ियों को ध्यान रखना होगा कि जिन्हें अब तक सम्मान राशि प्राप्त नहीं हो सकी है, वे आवेदन कर सकते हैं। निदेशालय की वेबसाइट से आवेदन पत्र और नियमावली डाउनलोड किया जा सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।