प्रस्तावित नियमावली की प्रति जलाएंगे वित्तरहित शिक्षाकर्मी

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने झारखंड में 2026 के शिक्षा नियमावली का प्रति जलाने का निर्णय लिया है। मोर्चा सरकार से अविलंब संशोधन की मांग कर रहा है। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई के लिए नियम जारी हो रहे हैं, जिसे मोर्चा त्रुटिपूर्ण मानता है।

प्रस्तावित नियमावली की प्रति जलाएंगे वित्तरहित शिक्षाकर्मी

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा मंगलवार को झारखंड माध्यमिक विद्यालय स्थापना अनुमति व प्रस्वीकृति शर्त और बंधेज नियमावली 2026 के ड्राफ्ट का प्रति जलाएगा। मोर्चा के आह्वान पर सभी वित्त रहित संस्थानों के मुख्य द्वार पर इसे जलाया जाएगा। मोर्चा सरकार से ड्राफ्ट में अविलंब संशोधन करने की मांग कर रहा है। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत झारखंड में भी नौवीं से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई एक जगह करने के लिए नियमावली बन रही है। इसके तहत जहां नौवीं-10वीं की पढ़ाई होती है, वहां 11वीं-12वीं की शुरू होगी, वहीं, जहां 11वीं-12वीं पढ़ाई हो रही है, वहां नौवीं-10वीं की शुरू होगी।

इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों की कमेटी बनी, लेकिन वित्तरहित मोर्चा ने अनुशंसा को त्रुटिपूर्ण बताया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsRanchi Newsप्रस्तावित नियमावली की प्रति जलाएंगे वित्तरहित शिक्षाकर्मी