Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand s Silver Jubilee Service Rights Week Launched with Massive Public Service Camps
रांची में 20 स्थानों पर शिविर में हजारों लोगों दिया योजनाओं का लाभ

रांची में 20 स्थानों पर शिविर में हजारों लोगों दिया योजनाओं का लाभ

संक्षेप:

झारखंड स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर सेवा का अधिकार सप्ताह (21 से 28 नवंबर) की शुरुआत हुई। रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों में 20 स्थानों पर जनसेवा शिविर लगाए गए, जहां हजारों लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। अधिकारियों ने लाभुकों से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान किया।

Nov 21, 2025 07:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, संवाददाता। झारखंड स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर सेवा का अधिकार सप्ताह (21 से 28 नवंबर) की शुरुआत शुक्रवार को पूरे जोर-शोर से हुई। पहले ही दिन रांची जिले के अलग-अलग प्रखंडों की पंचायतों एवं नगर निकायों में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 20 स्थानों पर विशाल जनसेवा शिविर लगाए गए। इसमें हजारों लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इन शिविरों में नागरिकों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ मौके पर ही कई सेवाओं और दस्तावेजों का लाभ लिया। परिसंपत्ति वितरण, पेंशन स्वीकृति पत्र, ट्राईसाइकिल-व्हीलचेयर जैसे उपकरण, सोना-सोबरन धोती-साड़ी-लुंगी योजना के तहत वस्त्र तथा आधार, जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्रों का त्वरित निष्पादन किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राजस्व से जुड़े मामलों का किया निस्तारण राजस्व से जुड़ी कई सेवाओं का भी तत्काल निस्तारण किया गया। शुक्रवार को अनगड़ा के चतरा, बेड़ो के खुखरा, बुंडू के कांची, बुढ़मू के छापर, चान्हो के पंडरी, इटकी के गड़गांव, कांके के उरुगुटू व उपरकोनकी, लापुंग के हुल्सु, मांडर के बंझीला व कैम्बो, नगड़ी के नारो, नामकुम के हरदाग, ओरमांझी के जयडीहा, राहे प्रखंड के राहे, रातू के तारूप–बानापिड़ी–हुरहुरी, सिल्ली के हलमाद, सोनाहातू के बारेंदा, तमाड़ के अमलेशा के अलावा बुंडू और रांची नगर क्षेत्र में 20 स्थानों पर शिविर लगाए गए। अधिकारियों ने लाभुकों से किया सीधा संवाद जिले के सभी बीडीओ, सीओ एवं विभागीय कर्मी पूरे दिन शिविरों में मौजूद रहे और लाभुकों से सीधा संवाद कर समस्याओं का त्वरित समाधान किया। डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने भी कांके प्रखंड के कोनकी पंचायत शिविर में पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और लाभुकों से बातचीत की। डीसी ने कहा, रजत पर्व के इस ऐतिहासिक वर्ष में राज्य सरकार का संकल्प है कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम इसी संकल्प का प्रत्यक्ष रूप है।