ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीझारखंड के सुशासन व विकास की खुली पोल : कांग्रेस

झारखंड के सुशासन व विकास की खुली पोल : कांग्रेस

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लालकिशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि राज्य के सुशासन व विकास की पोल खुल गयी है। थिंक टैंक पब्लिक अफेयर्स सेंटर (पीएसी) द्वारा जारी रैंकिंग में बेहतर शासन के लिए झारखंड को 28 वां ...

झारखंड के सुशासन व विकास की खुली पोल : कांग्रेस
हिन्दुस्तान टीम,रांचीMon, 23 Jul 2018 10:16 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लालकिशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि राज्य के सुशासन व विकास की पोल खुल गयी है। थिंक टैंक पब्लिक अफेयर्स सेंटर (पीएसी) द्वारा जारी रैंकिंग में बेहतर शासन के लिए झारखंड को 28 वां रैंक दिया गया है, जो सिर्फ बिहार और मेघालय से ऊपर है। यह सर्वे राज्य सरकार के सुशासन और विकास के सभी दावे की पोल खोलता है। राज्यों में इंफ्रास्ट्रक्चर, मानव विकास को समर्थन, सामाजिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, महिलाओं-बच्चों की स्थिति का आकलन इस सर्वे के माध्यम से किया गया है, ऐसे में झारखंड राज्य को 28वां स्थान मिलना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि झारखंड में सिर्फ कागजों पर विकास के दावे किये जा रहे हैं। राज्य सरकारों का अगर विज्ञापन का कोई आकलन होता तो निश्चित रूप से झारखंड को पहला स्थान मिलता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें