Ranchi News: एमएमडीआर के खिलाफ झामुमो का जनजागरण अभियान 31 तक

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने एमएमडीआर संशोधन विधेयक-2026 के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत करने का फैसला किया है। 31 अगस्त तक बूथ स्तर पर जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा, और 7 सितंबर को सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना आयोजित किया जाएगा।

Ranchi News: एमएमडीआर के खिलाफ झामुमो का जनजागरण अभियान 31 तक

Ranchi News: रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक-2026 (एमएमडीआर) के खिलाफ झामुमो ने चरणबद्ध आंदोलन का पहला कार्यक्रम घोषित कर दिया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय की ओर से रविवार को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, राज्य के सभी 24 जिलों में 31 अगस्त तक बूथ स्तर तक जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 7 सितंबर को सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।

आंदोलन का आधार

झामुमो ने 20 अगस्त को रांची के हरमू स्थित सोहराय भवन में पार्टी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय समिति की विस्तारित बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर यह कार्यक्रम तय किया है। पार्टी का कहना है कि एमएमडीआर संशोधन विधेयक से झारखंड और राज्यवासियों को होने वाले आर्थिक नुकसान तथा केंद्र सरकार द्वारा झारखंड की बकाया राशि को कथित तौर पर हड़पने की साजिश को जनता के बीच उजागर किया जाएगा।

अभियान की रणनीति

केंद्रीय समिति की ओर से जारी आदेश में सभी जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, जिला संयोजक प्रमुख, महानगर अध्यक्ष, महानगर सचिव और महानगर संयोजकों को निर्देश दिया गया है कि वे जिला और महानगर स्तर पर रणनीति बनाकर दोनों कार्यक्रमों को जल्द धरातल पर उतारें। जन-जागरण अभियान के दौरान आम लोगों को एमएमडीआर संशोधन विधेयक के प्रावधानों और उसके संभावित प्रभावों की जानकारी दी जाएगी। झामुमो ने अपने केंद्रीय समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को भी कार्यक्रम की जानकारी देने और उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

आंदोलन की अगली कड़ी

जन-जागरण अभियान के बाद 7 सितंबर को राज्यभर के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना आयोजित किया जाएगा। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि आगे के आंदोलनात्मक कार्यक्रमों की घोषणा अलग कार्यालय आदेश के माध्यम से की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 20 अगस्त की विस्तारित केंद्रीय समिति की बैठक में झामुमो ने एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ व्यापक आंदोलन का निर्णय लिया था। अब केंद्रीय समिति के आदेश के जरिए उसके पहले दो चरणों का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। इससे संकेत है कि पार्टी आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप देने की तैयारी में है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦झामुमो कब से आंदोलन शुरू करेगा?−
झामुमो ने 31 अगस्त तक बूथ स्तर तक जन-जागरण अभियान चलाने की घोषणा की है।
Satyadev Yadav

लेखक के बारे में

Satyadev Yadav

शॉर्ट बायो: सत्यदेव यादव पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान‘ में झारखंड के स्टेट ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय एवं अनुभव
सत्यदेव यादव हिंदी पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान दैनिक’(हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के झारखंड संस्करण में स्टेट ब्यूरो चीफ के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस भूमिका में रहते हुए वह राज्य की प्रशासनिक, राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों की व्यापक और प्रभावशाली कवरेज का नेतृत्व कर रहे हैं। एक गतिशील, परिणामोन्मुख और विश्लेषणात्मक सोच वाले पत्रकार के रूप में सत्यदेव यादव को खोजी पत्रकारिता, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और टीम मैनेजमेंट में विशेष दक्षता प्राप्त है।


करियर का सफर (ट्रेनी रिपोर्टर से स्टेट ब्यूरो चीफ तक)
सत्यदेव यादव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में ‘हिन्दुस्तान दैनिक’, फरीदाबाद से ट्रेनी रिपोर्टर के रूप में की। शुरुआती वर्षों में उन्होंने विभिन्न बीट पर काम करते हुए पत्रकारिता की बुनियादी समझ और फील्ड अनुभव हासिल किया। फिर ‘अमर उजाला’, गाजियाबाद में 2005 से करीब साढ़े पांच वर्षों तक कार्य किया, जहां ट्रेनी रिपोर्टर से स्टाफ रिपोर्टर और सब-एडिटर तक का सफर तय किया। 2010 के बाद ‘हिन्दुस्तान दैनिक’ के साथ उनका सफर लगातार आगे बढ़ता गया। गाजियाबाद में सीनियर रिपोर्टर और कॉपी एडिटर रहने के बाद वह गुरुग्राम और नोएडा में सिटी चीफ रिपोर्टर बने। 2017 से वह रांची में कार्यरत हैं। स्टेट ब्यूरो चीफ के रूप में रणनीति और टीमवर्क के जरिए झारखंड सरकार के 35 से अधिक विभागों की सफल कवरेज सुनिश्चित कर रहे हैं।


नेतृत्व, कंटेंट और विजन
स्टेट ब्यूरो चीफ के रूप में सत्यदेव यादव न सिर्फ टीम का नेतृत्व करते हैं, बल्कि स्टोरी चयन, कंटेंट पैकेजिंग और एडिटोरियल दिशा तय करने में भी उनकी अहम भूमिका होती है। वह अपनी टीम को हमेशा फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और ग्राउंड-लेवल वेरिफिकेशन पर जोर देने के लिए प्रेरित करते हैं। उनका मानना है कि पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत उसकी विश्वसनीयता होती है, और यही सोच उनके काम और नेतृत्व में साफ झलकती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सत्यदेव यादव ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और जर्नलिज़्म एवं मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक हैं।


विशेषज्ञता
खोजी पत्रकारिता और ग्राउंड रिपोर्टिंग
राजनीतिक विषयों पर विश्लेषण
वन पर्यावरण, वन्य जीव
बिजली, रिन्यूबल एनर्जी
शहरी मुद्दे, ट्रैफिक और इंफ्रास्ट्रक्चर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: एमएमडीआर के खिलाफ झामुमो का जनजागरण अभियान 31 तक