Ranchi News: हुटार में जेएलकेएम ने चलाया सदस्यता अभियान

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

Ranchi News: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने खूंटी में सदस्यता अभियान चलाया, जिसमें युवाओं का संगठन बढ़ाया गया। अर्पित संगा को युवा मोर्चा का अध्यक्ष और सोनू महतो को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष कुमार ब्रजकिशोर ने कहा कि झारखंड में जनहित और अधिकारों की रक्षा के लिए बदलाव जरूरी है।

Ranchi News: हुटार में जेएलकेएम ने चलाया सदस्यता अभियान

Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की ओर से रविवार को खूंटी प्रखंड के हुटार चौक मे सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्टी के युवा संगठन का विस्तार करते हुए अर्पित संगा को युवा मोर्चा का अध्यक्ष और सोनू महतो को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेएलकेएम के जिला अध्यक्ष कुमार ब्रजकिशोर ने की। सदस्यता अभियान के दौरान दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल एवं जिला पदाधिकारियों की मौजूदगी में बड़ी संख्या में युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर जिला अध्यक्ष कुमार ब्रजकिशोर ने कहा कि झारखंड में जनहित और लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए शासन में बदलाव की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि जनता अब जाग चुकी है और जेएलकेएम लोगों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष और युवा उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीRanchi News: हुटार में जेएलकेएम ने चलाया सदस्यता अभियान