Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand s Harilal Tudu Wins Gold and Silver at 25th Para National Swimming Championship

पैरा राष्ट्रीय स्वीमिंग में हरिलाल टुडू ने जीते दो पदक
संक्षेप: झारखंड के देवघर जिले के हरिलाल टुडू ने हैदराबाद में आयोजित 25वें पैरा राष्ट्रीय स्वीमिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर बैक स्ट्रोक में स्वर्ण और 50 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीते। उनके प्रशिक्षक ने उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त किया, जबकि पैरालंपिक कमेटी के अध्यक्ष ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
Mon, 17 Nov 2025 04:23 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची। हैदराबाद में आयोजित 25वें पैरा राष्ट्रीय स्वीमिंग चैंपियनशिप में झारखंड के देवघर जिले के हरिलाल टुडू ने दो पदक जीते। टुडू ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक स्वीमिंग में 00.46.06 सेकेंड के शानदार समय के साथ स्वर्ण पदक अर्जित किया। वहीं, 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्वीमिग में 00.37.00 सेकेंड के साथ रजत पदक पर भी कब्जा किया। उनके प्रशिक्षक सुनील विश्वास ने कहा कि मुझे सर्वश्रेष्ठ गुरू दक्षिणा भेंट मिला। पैरालंपिक कमेटी ऑफ झारखंड के अध्यक्ष जटाशंकर चौधरी ने शुभकामनाएं दीं।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




