राजद राज्य कार्यकारिणी की अहम बैठक 13 को

Mar 07, 2026 07:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

झारखंड प्रदेश राजद की कार्यकारिणी बैठक 13 मार्च को रांची में होगी। इसमें पंचायत स्तर पर संगठन की मजबूती, आगामी रणनीतिक कार्यक्रम और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में सभी विधायक, पूर्व सांसद, और जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। 14 मार्च को इफ्तार पार्टी का आयोजन भी होगा।

राजद राज्य कार्यकारिणी की अहम बैठक 13 को

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश राजद राज्य कार्यकारिणी की बैठक आगामी 13 मार्च को आयोजित होगी। रांची में डिबडीह बाईपास रोड स्थित प्रदेश पार्टी कार्यालय में यह बैठक आयोजित होगी, जिसमें संगठन की पंचायत स्तर पर मजबूती, प्रदेश व जिला स्तरीय आगामी रणनीतिक कार्यक्रम एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में सभी चारों विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य, सभी प्रकोष्ठ एवं सभी जिला अध्यक्ष तथा महानगर अध्यक्ष उपस्थित होंगे। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने दी। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को शाम छह बजे पार्टी कार्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।